{"_id":"2298a6b779a4b4104f78c1f425cc0e83","slug":"name-of-12-condidates-annouced-from-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने ब्लाक प्रमुख पद को बारह प्रत्याशी किए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने ब्लाक प्रमुख पद को बारह प्रत्याशी किए घोषित
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
म्याऊं, कादरचौक और सालारपुर में बाद में घोषित होंगे प्रत्याशी
अंबियापुर से विजेता यादव, बिसौली से श्रीवती यादव बनीं प्रत्याशी
पांच फरवरी को ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन होगा और सात को चुनाव। जिले के सभी 15 ब्लाक क्षेत्रों में इस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेजी से चल रहीं हैं। प्रमुख पद के लिए सबसे ज्यादा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में टिकट लेने वालों की लाइन थी। हर ब्लाक में कई-कई दावेदारों के सामने आने के कारण पार्टी हाईकमान के सामने बड़ी समस्या आ गई थी। कई ब्लाकों में तो सपा के दिग्गज ही आमने-सामने थे। वो खुद को पक्का प्रत्याशी मानते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके संपर्क में थे। चूंकि चुनाव की तिथि नजदीक आ रही थी और किसी भी तरह की गुटबाजी न हो इसके लिए पार्टी हाईकमान ने आज 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में उसावां ब्लाक से राजेश कुमार गुप्ता, दातागंज से कालीचरन, समरेर से शशी प्रभा, उझानी से रतनेश यादव, जगत से सुनीता देवी, अंबियापुर से विजेता यादव, आसफपुर से प्रेमवती, इस्लामनगर से दिनेश यादव, बिसौली से श्रीवती यादव, वजीरगंज से महेश्वरी, दहगंवा से सतीश यादव और सहसवान से निर्मला देवी को प्रत्याशी घोषित बनाया गया है,जबकि म्याउं, सालारपुर और कादरचौक ब्लाक के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
जीत तय करने में जुटे प्रत्याशी
बदायूं।सपा के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही संबंधित प्रत्याशियों ने अपनी जीत तय करने के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाना तेज कर दिया है। वह और उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क में जुट गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि सदस्यों को दूसरे स्थानों पर रखा गया है,ताकि वह दूसरों के पाले में न चले जाएं।
विरोधी कर सकते हैं दिक्कतें खड़ीं
बदायूं। सपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद लाइन में लगे बाकी दावेदार परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए बड़े नेताओं को लगाया है, वह उनके संपर्क में हैं और हाईकमान की मंशा से भी अवगत करा रहे हैं। पर प्रत्याशी न बनाए जाने से उन दावेदारों में नाराजगी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बदायूं। फिलहाल ने समाजवादी पार्टी ने ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं। राजनैतिक हल्कों में इस बात की चर्चा है कि उक्त दल सपा से नाराज दावेदारों को अपने पाले में करने के लिए लगे हैं। कुछ दावेदार दूसरे दलों के संपर्क में भी बताए जा रहे हैं। एक-दो दिन में पूरी स्थिति साफ हो सकती है।