{"_id":"f2cb19a5902f3f7c327cfc112991a64b","slug":"nagla-nanuan-polio-end-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननुआ नगला में पोलियो बहिष्कार समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननुआ नगला में पोलियो बहिष्कार समाप्त
Kadrchauk
Updated Fri, 01 May 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर छठे दिन विकास खंड के गांव ननुआ नगला में ग्रामीणों ने पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार खत्म कर बच्चों को दवा पिलाई। यहां के ग्रामीण गांव में विकास कार्य न होने से नाराज थे। रविवार को पोलियो दिवस के दिन से वह अभियान का बहिष्कार कर रहे थे। शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रदीप यादव, नायब तहसीलदार विमल शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन हरित गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर बहिष्कार खत्म कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कराया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई।
विज्ञापन