फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NA

Budaun News: पुलिस उत्पीड़न से तंग युवक ने सहसवान थाने में केरोसिन छिड़ककर लगाई आग

Tue, 07 Feb 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
NA
बदायूं। सहसवान थाने में सोमवार शाम 32 वर्षीय श्रीपाल ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर बमुश्किल आग बुझाई। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न और रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्रीपाल यादव पुत्र श्योराज क्षेत्र के गांव केशों की मढ़ैया का निवासी है। उसके भाई अनेकपाल के मुताबिक 25 नवंबर 2022 को गांव के महेश, उसके बेटे राजवीर और दुर्वेश ने उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की थी। उसने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 19 जनवरी को फिर आरोपियों ने परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस पर उसने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन थाना पुलिस ने उन्हीं धाराओं में उसके परिवार वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

अनेकपाल ने बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर उनका मामला खत्म कर दिया और उनके पक्ष पर कुछ धाराएं और बढ़ा दी। उनके घर दबिश दी। उन्हें प्रताड़ित किया गया। इंस्पेक्टर क्राइम, प्रभारी इंस्पेक्टर और सीओ तक ने उनकी ओर से कार्रवाई करने के एक लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपये वह दे भी चुके थे। इंस्पेक्टर क्राइम ने सोमवार शाम श्रीपाल को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया। वहां उसे पीटा और 35 हजार रुपये और मांगे। इससे परेशान होकर श्रीपाल ने अपनी पिकअप में रखा केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- यह दो पक्षों का विवाद है। दोनों ही पक्ष मौसेरे भाई हैं। उनकी ओर से दर्ज मामलों की विवेचना चल रही है। श्रीपाल ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आग लगा ली। उसे सैफई भेजा गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई होगी, वही कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed