फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NA

Budaun News: कछला घाट पर झोंपड़ी में सो रही डेढ़ साल की मासूम लापता

Tue, 07 Feb 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
NA
लापता प्रियांशी। संवाद
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट किनारे झोंपड़ी में अकेली सो रही डेढ़ साल की प्रियांशी रविवार दोपहर अचानक लापता हो गई। जब दादी राममुखी झोंपड़ी में आईं तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दी। सोमवार को मामला कोतवाली पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में मझली प्रियांशी पुत्री योगेंद्र श्रीवास्तव उस वक्त झोंपड़ी में अकेली थी। दादी राममुखी समेत अन्य परिजन गंगाघाट पर थे। राममुखी झोंपड़ी में लौटी तो प्रियांशी वहां नजर नहीं आई। उन्होंने पड़ोसियों समेत अन्य परिजनों से पूछा तो कोई भी कुछ नहीं बता पाया। पूर्णिमा की वजह से घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ अधिक थी।
विज्ञापन

राममुखी को लगा कि कहीं कोई उसे उठा तो नहीं ले गया। राममुखी ने कछला चौकी पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हो चुकी है मौत, जेल में है पिता
- लापता प्रियांशी की मां रूबी की करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी। उसके पिता योगेंद्र दहेज हत्या के आरोप में जेल में हैं। प्रियांशी और भाई-बहन की देखभाल उसकी दादी राममुखी करती हैं। बताते हैं कि रूबी की मौत के बाद प्रियांशी को उसके एक रिश्तेदार ने अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस काे उसी पर शक है।

वर्जन
परिवार के लोग कुछ खास नहीं बता रहे हैं। मामला पेशबंदी का भी हो सकता है। फिलहाल, बच्ची का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed