{"_id":"57977cbf4f1c1b687d21eaf2","slug":"my-administration-is-not-listening-and-electrical-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी नहीं सुन रहा प्रशासन और न विद्युत अधिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी नहीं सुन रहा प्रशासन और न विद्युत अधिकारी’
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
‘मेरी नहीं सुन रहा प्रशासन और न विद्युत अधिकारी’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिका की सड़कें खोदने पर सदर विधायक आबिद ने कहा
विद्युत विभाग को दो बार नोटिस दे चुका नगर पालिका प्रशासन
शहर की सड़कों को खोदकर अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने वाली लखनऊ की कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस देने के बावजूद सड़कों की खोदाई का काम नहीं रोका गया है। इस पर वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष सदर विधायक आबिद रजा ने पत्रकारों को बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाई गईं शहर की सड़कों को खोदे जाने के विरोध में विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार कहा गया, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है।
विधायक रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से विद्युत विभाग को दो बार नोटिस भी दिया गया, जिसमें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लिए बिना सड़कों की खोदाई किए जाने का विरोध करते हुए रोके जाने की बात कही। कहा कि पहला नोटिस तीन जून और दूसरा नोटिस 15 जुलाई को भेजा जा चुका है, लेकिन शहर में सड़कों की खोदाई बेतरतीब जारी है। पालिका परिषद ने 22 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये सड़कों की मरम्मत कराने के लिए मांगा गया है। कार्यदायी संस्था को 135 किलोमीटर सड़क को खोदने का ठेका मिला है।
विधायक ने कहा कि सड़कें खोदे जाने से शहर के लोगों को खासा नुकसान हो रहा है। रजा ने कहा कि अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मोबाइल पर बात की, उन्होंने किसी ऊंचे नेता का दबाव होने की बात कही। कहा कि सड़कें खुदवाने में नगर पालिका या उनकी सहमति नहीं है।
विज्ञापन
------
दिग्गज नेता के रिश्तेदार का है ठेका
बदायूं। शहर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने वाली लखनऊ की कार्यदायी संस्था का सर्वेसर्वा बदायूं के ही एक दिग्गज नेता का रिश्तेदार है। इस कारण अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि नगर पालिका की चेयरपर्सन फात्मा रजा के शौहर शहर विधायक आबिद रजा ने इस मामले में सीधे ताल ठोककर जनता को अपने साथ करने का पासा फेंका है। उन्होंने कहा भी है कि यदि जनता सड़कें खोदने का विरोध करती है, तो वह उनके साथ खड़े होंगे। विद्युत विभाग और उस ऊपर पहुंच रखने वाली कार्यदायी संस्था के मालिक से वह जनता के हित की लड़ाई लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे।