फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murderous attack on Anganwadi worker's husband

Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति पर जानलेवा हमला

Fri, 21 Feb 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on Anganwadi worker's husband
बिनावर। कस्बा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति पर पुष्टाहार के विवाद को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आंगनबाड़ी अनीता देवी पत्नी धर्मवीर सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह कस्बे के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात हैं। 18 फरवरी को वह अवकाश पर थीं। उस दौरान दोपहर के समय कस्बा निवासी दूसरे समुदाय का युवक उनके मोबाइल पर कॉल करके पुष्टाहार की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने छुट्टी पर होने की बात कही। अगले दिन पुष्टाहार मिलने के आश्वासन पर युवक आग बबूला हो गया। उन्होंने यह बात अपने पति धर्मवीर सिंह को बताई। पति, युवक से बातचीत करने उसकी दुकान पर पहुंचे। जहां पहले से युवक के परिवार के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके पति को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट को हमलावर हो गए। किसी तरह उनके पति ने घर पहुंचकर जान बचाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद आरोपी फिर से महिलाओं को लेकर थाने पहुंचा। जहां झूठा आरोप लगाया।

पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। 19 फरवरी की शाम धर्मवीर सिंह बिजली घर से गुजर रहे थे। तभी आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed