{"_id":"5d71218c8ebc3e93b0395869","slug":"murdar-badaun-news-bly3750078136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से धक्का देकर मार दी गई थी होमगाड़ज् की बेटी, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से धक्का देकर मार दी गई थी होमगाड़ज् की बेटी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज निवासी होमगार्ड नेमपाल की बेटी राजकुमारी
की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिश्तेदार दो युवकों को
गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना की हकीकत भी बयां कर
दी। उनकी मानें तो वह उसे परिजनों को बिना बताए अपने साथ बुला ले गए और
बदायूं जाते समय रास्ते में बाइक से धकेल दिया। सिर में गंभीर चोट की वजह
से उसकी मौत हो गई थी।
होमगार्ड नेमपाल को बेटी राजकुमारी (22) का शव 19 अगस्त को जिला अस्पताल
में मिला था। उसे बिसौली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी रिश्तेदार
प्रेमशंकर और यादराम ने भर्ती कराया था लेकिन उन्होंने एक्सीडेंट बताकर
मृतका के घरवालों को भी गुमराह कर दिया था। इसके बाद होमगार्ड ने दोनों
के खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि यादराम और प्रेमशंकर को गिरफ्तार कर
लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम में वह
सब कुछ बता दिया जिसे लेकर ग्रामीण भी सशंकित थे। कोतवाल के मुताबिक-
प्रेमशंकर और यादराम उसी दिन अब्दुल्लागंज पहुंचे थे। होमगार्ड घर में सो
रहा था और उसकी पत्नी खेत पर थी, इस दौरान वह उसकी बेटी राजकुमारी को गुमराह कर
अपने साथ ले गए। बदायूं की ओर ले जाते समय राजकुमारी को बाइक से धकेल
दिया गया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। उसकी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह यही सामने आई आई थी।