फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Multipurpose halls will be built in 21 government colleges by December

Budaun News: 21 राजकीय कॉलेजों में दिसंबर तक बन जाएंगे बहुउद्देशीय हॉल

Thu, 08 Aug 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose halls will be built in 21 government colleges by December
बदायूं। जिले के 21 राजकीय कॉलेजों में बहुउद्देशीय हॉल बनाने का कम चल रहा है। कहीं पर 25 तो कहीं पर 50 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक निर्माण पूरा होना है। इनके पूरा हो जाने से छात्र-छात्राओं के अलावा कॉलेज स्टॉफ को भी काफी राहत मिलेगी। अभी कोई बड़ा कार्यक्रम कराने या छात्र-छात्राओं को एक साथ कोई जानकारी साझा करने के लिए उनको मैदान में बैठना पड़ता है या फिर किसी और का बड़ा हॉल किराए पर लेना पड़ता है, पर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि राजकीय कॉलेजों को सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा, ताकि यहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दिशा में उन्होंने कक्षा-कक्षों के अलावा कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय हॉल की भी जरूरत को देखते हुए निर्माण कराने की अनुमति दी। इसके लिए पहले 21 राजकीय कॉलेजाें का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल बनाने के लिए 47 लाख 46 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। कुल नौ करोड़ 96 लाख रुपये हाल बनाने पर खर्च होंगे। बजट आवंटन करने के साथ ही शासन स्तर से कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड नामित किया गया है, जिसकी ओर से निर्माण कार्य संबंधित कॉलेजों में शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार दिसंबर अंत तक सभी कॉलेजों में बहुउद्देशीय हॉल बनकर तैयार हो जाएंगे। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित कॉलेज
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहसवान

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नसीरपुर टप्पा मलसई
राजकीय इंटर कॉलेज, नाधा भूड

राजकीय इंटर कॉलेज, चौडेरा
राजकीय इंटर कॉलेज, दातागंज
राजकीय इंटर कॉलेज, निजामपुर
राजकीय हाईस्कूल, कादरचौक
राजकीय हाईस्कूल, जगत
राजकीय हाईस्कूल, खुनक
राजकीय हाईस्कूल, मामूरगंज
राजकीय हाईस्कूल, गभ्याई
राजकीय हाईस्कूल, दहेमू
राजकीय हाईस्कूल गुरगांव
राजकीय हाईस्कूल, साेही
राजकीय हाईस्कूल, कौरेरा
राजकीय हाईस्कूल, भूंडी
राजकीय हाईस्कूल, सीरजयलाल
राजकीय कन्या हाईस्कूल, मंशानगला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आर्सिस बर्खिन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर कॉलेज चौडेरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नागपुर नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed