फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Multipurpose halls are being built in 21 government schools at a cost of Rs 9.87 crore

Budaun News: 21 राजकीय विद्यालयों में 9.87 करोड़ से बन रहे बहुउद्देशीय हॉल

Wed, 03 Sep 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose halls are being built in 21 government schools at a cost of Rs 9.87 crore
कादरचौक के राजकीय कन्या इंटर कालेज चौडेरा में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा । सं
बदायूं/कादरचौक। प्रोजेक्ट अलंकार येाजना के तहत जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक हॉल पर लगभग 47 लाख रुपये की लागत आ रही है। इन सभी के निर्माण पर 9.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सौ सीट के बहुउद्देशीय हाल के निर्माण होने से विद्यालयों में सांस्कृतिक, साहित्यिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन हो सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक, गायन और अन्य शैक्षिक गतिविधियां कक्षाओं या खुले मैदान में करानी पड़ती है। जगह की कमी और उचित व्यवस्था न होने से कार्यक्रम ठीक से नहीं हो पाते हैं। इसलिए विद्यालयों में बहुउद्देशीय हॉल बनने के बाद आयोजन कराने में आसानी होगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल में मंच, बैठने के लिए सौ सीट की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और बिजली आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि हॉल बनने के बाद नियमित आयोजन होंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बढ़ेगा। शिक्षा के साथ-साथ कला और साहित्य के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को बेहतर मंच मिलेगा।
विज्ञापन

------
यूपीपीसीएल कर रही है निर्माण
- 21 राजकीय विद्यालयों में हॉल का निर्माण प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किया जा रहा है। शासन की ओर से निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिया गया है। एजेंसी ने कुछ महीने पहले निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फैक्ट फाइल
- 21 राजकीय स्कूलों में बहुउद्देशीय हॉल
- प्रत्येक हॉल पर 47 लाख रुपये का खर्च
- कुल खर्च करीब 9.87 करोड़ रुपये
-कार्यकारी संस्था : यूपीपीसीएल
-100 कुर्सियों की क्षमता का है प्रत्येक हॉल
- मंच, ध्वनि और बिजली व्यवस्था की जाएगी
--------

वर्जन
- जिले के 21 राजकीय स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक हॉल पर 47 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसके बन जाने से स्कूलों में सांस्कृतिक आयोजन कराने में आसानी होगी। - लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed