फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mujmpur scorching fire , 70 burnt house

मौजमपुर में भीषण अग्निकांड, 70 घर जले

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो दातागंज।
ब्यूरो दातागंज। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Mujmpur scorching fire , 70 burnt house
अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
लाखों की संपत्ति स्वाहा, छह पशु भी मरे
विज्ञापन

18 घंटे में पाया जा सका आग पर काबू

 हजरतपुर थाने के गांव गाड़िया पैगंबरपुर (मौजमपुर) में सोमवार रात हुए भीषण अग्निकांड में 70 घर जल गए। यहां लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। छह पशु भी आग में जिंदा जलकर कर गए। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल 18 घंटे के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है। अग्निकांड का शिकार सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
मौजमपुर गांव में सोमवार रात जयपाल कश्यप के घर में खाना बनाया जा रहा था। यहां चूल्हे से उठी चिंगारी ने जयपाल के छप्पर को चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने एक-एक कर 70 घरों को आगोश में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गांव के कल्यान, सरबती, रामश्री, अमरपाल, उदयवीर, बबलू, वीरपाल, सर्वेंद्र, रामू, रघुवीर, मूनपाल, धर्मेंद्र, अतुल कुमार, पप्पू, आर्येंद्र, शिवओम, रज्जू, पार्वती, सत्यपाल, प्रेमपाल, मदनपाल, अशोक, अखिलेश, राकेश, महेश, राजेश, सोनू, वीर बहादुर, हनीफ, मन्ने, अकील, अनीस, सलमान, सलीम, साबिर, माजिद, मीनू खां, आशू मियां, जीन खां, कल्लू, सत्तार, बहार खां, कनीज, संजू, अंजू, अनीस उद्दीन, रामबेटी, नाजिर, बबलू, जाविर, इरशाद, पप्पू, उमर, मोहन, हिदायत, हबीब, इमदाद अली, अख्तर, दिलशाद, खलील, मुन्ना, इमरान, नरेश, मदनपाल, प्रेमपाल, नवाब अली, शानू, रघुवीर आदि समेत 70 ग्रामीणों के घर स्वाह हो चुके थे।
विज्ञापन

सोमवार रात लगी आग पर मंगलवार शाम फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह से काबू पाया। आग में पप्पू और अशोक के दो-दो, मदनपाल का एक जनवर भी जलकर मर गया। प्रेमपाल के घर में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हुई है। धर्मेंद्र के घर में शादी के लिए रखा दहेज का सामान स्वाहा हो गया। तहसील प्रशासन आग से हुई क्षति का आकलन करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों की कमाई के साथ रोजी-रोटी भी गई
 हजरतपुर के मौजमपुर में भीषण अग्निकांड ने वर्षों की कमाई राख कर दी। इसके साथ तमाम ग्रामीणों की रोजी-रोटी भी छीन ली। अग्निकांड से गांव के 70 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग में अनाज, घरेलू सामान सब कुछ राख हो गया।
अग्निकांड का शिकार अशोक कुमार ने कुछ दिन पहले ही केसीसी से लोन लेकर रोजी-रोटी चलाने के लिए एक खोखा खोला था। यह खोखा आग की भेंट चढ़ गया। इसमें रखा हजारों रुपये का सामान राख हो गया। गांव के रघुवीर की एक बाइक और एक इंजन आग की भेंट चढ़ गया। दिल्ली में रहकर नौकरी कर परिवार में बेटी की शादी के लिए धर्मेंद ने कई साल में दहेज का सामान जोड़ा था। यह भी आग की भेंट चढ़ गया। तमाम परिवार तो ऐसे हैं जिनके पास खाने को दाना नहीं बचा है। तमाम ग्रामीणों के पास सिर्फ तन के कपड़े बचे हैं। 

सैकड़ों पेड़ भी जले
 भीषण आग में लगभग नौ सौ ज्यादा यूकेलिप्टिस के पेड़ भी जल गए। आग से सबसे ज्यादा नुकसान प्रेमपाल का हुआ है। गांव के पास ही प्रेमपाल समेत कई लोगों की यूकेलिप्टिस की नर्सरी थी। इसमें 1000 से ज्यादा पेड़ थे। ज्यादातर पेड़ आग निगल गई है। 

अग्निपीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ
अग्नि पीड़ितों की मदद को तमाम हाथ भी बढ़े हैं। सपा नेता कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह ने कई अग्नि पीड़ितों की आर्थिक मदद की है। उन्होंने भरोसा दिया कि वह हर संभव मदद करेंगे। पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह ने भी गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ितों की सहायता की। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने अग्निपीड़ितों के लिए मंगलवार को भंडारा कराया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी गांव पहुंच कर अग्निपीड़ितों की मदद की। भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह ने भी मौके पर जाकर उनका हाल जानकर मदद का भरोसा दिया है। 


दिधौनी में आग की भेंट चढ़े तीन घर
बिल्सी में क्षेत्र के गांव दिधौनी में मंगलवार तीन घर आग की भेंट चढ़ गए। आग में जलकर एक भैंस की मौत भी हो गई। आग के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गांव के नंदराम के घर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने अमरसिंह और सुखलाल के घरों को भी जद में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया लाखों रुपये की संपत्ति स्वाह हो चुकी थी। एसडीएम विधान जायसवाल ने गांव पहुंच कर क्षति का आंकलन लिया।

 
आग से आठ बीघा गन्ना स्वाहा
गुलड़िया में गांव निवासी पूर्व फौजी चिंरौंजी लाल की आठ बीघा गन्ना की फसल आग से जलकर राख हो गई। चिरौंजी लाल ने एक व्यक्ति पर फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed