फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muin Club won the district level cricket tournament

Budaun News: मुईन क्लब ने जीता जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Muin Club won the district level cricket tournament
क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कृत किए गए खास ​खिलाड़ी। संवाद
जगत। ककराला में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को मुईन क्रिकेट क्लब और किंग-11 ककराला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुईन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मुईन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जुबैर ने शानदार 60 रनों की पारी खेली, जबकि आफाक ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग-11 ककराला की टीम के बश्शर और नदीम ने अच्छी पारियां खेलीं। दोनों ने टीम को जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मुईन क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले हाजील को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। वहीं, शानदार 60 रन बनाने वाले जुबैर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अनस को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में पूर्व सभासद फरमान खान ने विजेता मुईन क्रिकेट क्लब की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेंटेटर हसरत अली खान ने अपनी शायरी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर असलम खान, परवेज, शुजा, मतीन, नदीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed