फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP took stock of preparations

सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 22 May 2016 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
MP took stock of preparations
तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता से चेक कर रहे सांसद धर्मेंद्र 
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 23 मार्च के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ ही सपा कार्यकर्ता भी कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। इस वजह से सांसद धर्मेंद्र यादव ने ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, विधायक आशुतोष मौर्य, विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, डीएम सीपी त्रिपाठी के साथ सभास्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। एसी और वाटरप्रूफ मंच के साथ पंडाल में होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मीडिया की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर में इंटरनेट की व्यवस्था कराने, पेयजल, कूलर, सीलिंग फैन, पानी फेंकने वाले फैन की व्यवस्था भी देखी। 
वहीं डीएम सीपी त्रिपाठी ने बैठक करके बताया कि मुख्यमंत्री जिन लाभार्थियों को अपने हाथों से योजनाओं का लाभ देंगे, उन्हें फोटोयुक्त पास जारी कर आरक्षित ब्लाक में बैठाया जाएगा। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, नए लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन, पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल, कौशल विकास मिशन अंर्तगत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आजीविका मिशन के ग्राम संगठनों को चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही बदायूं-बरेली फोरलेन और 70 योजनाओं का लोकार्पण एवं चार योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह रहेगी सीएम के आने की टाइमिंग 
बदायूं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सुबह पौने 10 बजे सभास्थल पर पहुंचेगा। वहां से 09:50 बजे से हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे, 09:55 बजे दातागंज तिराहे के निकट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दस बजे से साढ़े 11 बजे तक बदायूं-बरेली फोरलेन मार्ग का लोकार्पण तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। पौने 12 बजे सभास्थल से कार द्वारा बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed