{"_id":"68b74ac9419091c0ff085895","slug":"mp-sports-festival-player-rishika-handed-over-the-torch-to-aditi-badaun-news-c-123-1-sbly1035-146214-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांसद खेल महोत्सव... खिलाड़ी ऋषिका ने अदिति को सौंपी मशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांसद खेल महोत्सव... खिलाड़ी ऋषिका ने अदिति को सौंपी मशाल
विज्ञापन
उझानी में अदिति को मशाल सौंपतीं ऋषिका गुप्ता। स्रोत- आयोजक
उझानी। सांसद खेल महोत्सव- 2025 के आगाज से पहले प्रतिभाओं को जागरूक करने के लिए शुरू मशाल का कारवां मंगलवार दोपहर पंजाबी कॉलोनी पहुंचा। गुरुद्वारे में ध्वज फहराने के बाद मशाल भदवार कॉलेज की छात्रा अदिति को सौंप दी गई।
पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मशाल लेकर पहुंचीं खिलाड़ी ऋषिका गुप्ता का वीर बालिकाओं ने स्वागत किया। ऋषिका ने ही ध्वज फहराया। इसके बाद भदवार कॉलेज पहुंचकर उन्होंने मशाल छात्रा अदिति को सौंप दी। मशाल लेकर कस्बे समेत आसपास इलाके की प्रतिभाओं को जागरूक करने का करवां अदिति को शुरू करना है। कॉलेज परिसर में वीर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खिलाड़ी ऋषिका का ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता, समाजसेवी रोहित भदवार, कॉलेज की प्रधानाचार्य सुजाता माथुर, योग प्रशिक्षक श्वेता थरेजा ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रीती शर्मा, राम मनोहर, जोया, अनुष्का, तनिष्का और हिना आदि मौजूद थीं। खेल दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ऋषिका को मशाल सौंपी थी।