फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP Raises Issue of Constructing 100-km New Rail Line in Badaun in Lok Sabha

Budaun News: सांसद ने लोकसभा में उठाया बदायूं में सौ किमी नई रेल लाइन बनाने का मुद्दा

Fri, 03 Apr 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
MP Raises Issue of Constructing 100-km New Rail Line in Badaun in Lok Sabha
लोकसभा में बोलते सांसद आदित्य यादव। स्रोत- स्वयं
बदायूं। जिले के विकास से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया गया। शून्यकाल के दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने चन्दौसी-बिसौली-बदायूं-उसहैत-कायमगंज (लगभग 100 किमी) नई रेलवे लाइन के निर्माण की मांग करते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

संसद में सांसद ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी बदायूं जनपद का देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधा रेल संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। लगभग 35 लाख की आबादी आज भी मुख्य रूप से सड़क परिवहन और रोडवेज सेवाओं पर निर्भर है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरेली मंडल के अधिकांश जनपद रेलवे जंक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े हैं, जबकि बदायूं अब तक इस सुविधा से वंचित है। यह स्थिति जनपद के संतुलित विकास में एक बड़ी बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रस्तावित चन्दौसी-बिसौली-बदायूं-उसहैत-कायमगंज रेलवे लाइन बनने से बदायूं का सीधा संपर्क दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों से स्थापित हो सकेगा। साथ ही यह रेल लाइन एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी विकसित होगी, जिससे दिल्ली, बरेली और लखनऊ जैसे व्यस्त रेल रूटों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश से जोड़ते हुए एक मजबूत “औद्योगिक गलियारा” साबित हो सकती है। इससे न केवल व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यात्री और माल परिवहन दोनों ही अधिक सुलभ, तेज और किफायती हो सकेंगे, जिससे रेलवे की आय और क्षमता में भी वृद्धि होगी।

अंत में सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए और रेलवे बोर्ड के माध्यम से जल्द सर्वेक्षण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि बदायूं जनपद को भी आधुनिक और सशक्त रेल संपर्क का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed