Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP met fire victims, assured them of help

Budaun News: अग्निकांड पीड़ितों से मिले सांसद, मदद कराने का दिया आश्वासन

Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP met fire victims, assured them of help
गांधी ग्राउंड का निरीक्षण करते सांसद आदित्य यादव व पपूर्वमंत्री आदिर दजा। स्रोत सपा
बदायूं। गांधी ग्राउंड में आग की घटना के बाद दोपहर में सपा सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। इसके बाद पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने के लिए डीएम से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

सांसद आदित्य यादव ने बताया कि जिन व्यापारियाें का सामान जला है, ज्यादातर वे लोग बदायूं के रहने वाले हैं। उन्होंने जले हुए नोट दिखाए थे। सभी लोगों ने मदद के लिए प्रार्थना पत्र भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जीवनभर की कमाई चली गई। घटना में चार लोग झुलस गए हैं। उनके उपचार के लिए सीएमओ से भी वार्ता की गई है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सुबह तेज हवा चलने की वजह से आग ज्यादा विकराल हो गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो लेखपाल मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहीं, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पीड़ितों की मदद के लिए डीएम को पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर में मृत हुए लोगों के परिवार को दी सांत्वना
सहसवान के हमूपुर चमरपुरा के रहने वाले पांच लोगों की बुलंदशहर में जिंदा जलकर मौत हो गई थी। मृत हुए परिवार के लोगों से मिलने के लिए सोमवार को सांसद आदित्य यादव पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed