{"_id":"528f75b27d0312aa04bffc5d1447353d","slug":"mp-effigy-of-chief-minister-blew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
बदायूं।
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापम घोटाले में आरोपियों से संलिप्तता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लावेला चौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर घोटालेबाजों को बचाने के आरोप लगाए।
शनिवार को जिला कार्यालय से कांग्रेसी नारे लगाते हुए लावेला चौराहे तक पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका। सिंह ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह न किसी को खाने देंगे और न खुद खाएंगे। इसके विपरीत व्यापम घोटाले में खेल पर उनकी नजर नहीं है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस में अगर किसी ने कोई बेईमानी की तो मंत्री तक जेल चले गए। कांग्रेस नेता रामनरेश यादव के साथ उनका पीए, उनका बेटा भी आरोपी है। इसीलिए कांग्रेस उनका इस्तीफा मांग रही है। कांग्रेेस शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि व्यापम घोटाले में छोटे-छोटे बच्चों तक को जेल भेज दिया गया है, लेकिन जो बड़े आरोपी हैं, वे बचे हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुन्ना लाल सागर, एससीएसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गौतम, सेवादल अध्यक्ष हरीश कश्यप ने विचार व्यक्त कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर लौंगश्री, प्रेमलता यादव, श्याम कुमार सिह, टिंकू कश्यप, प्रमोद प्रकाश पाल, इगलास हुसैन, प्रवीन कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, मज्जन मियां, हाजी नाजिर हुसैन शामिल रहे। बैठक का संचालन अमन शर्मा ने किया।