फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moving in the state of SP gundaraj '

‘प्रदेश में चल रहा सपा का गुंडाराज’

Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Moving in the state of SP gundaraj '
‘प्रदेश में चल रहा सपा का गुंडाराज’ - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार पर बरसीं राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

 अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मोदी सरकार में राज्यमंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने प्रदेश की सपा सरकार पर खुलकर हमला बोला। सांसद पटेल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता के साथ ही गुंडाराज कायम है। इसलिए अब ये आम आदमी के रहने लायक नहीं रह गया है। पुलिस का सिस्टम से नियंत्रण खत्म हो गया है, क्योंकि सत्ताधारियों का गुंडों को संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश में नौजवान, किसान और महिलाएं सभी परेशान हैं। उन्होंने जवाहरबाग कांड, हाईवे रेप कांड और भाजपा नेता तेवतिया पर हमले का उदाहरण दिया। 

जिले में भ्रमण पर आईं सांसद अनुप्रिया शनिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में मीडिया से मुखाबित हुईं तो उन्होंने सिर्फ सपा को ही निशाने पर रखा। बोलीं, सपा में अंतरकलह महज फैमिली ड्रामा है। समाजवादी परिवार लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 21 करोड़ जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में गुंडा और जंगलराज वाली सरकार को वोट की ताकत से उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश में सभी को साथ लेकर चलने वाली भाजपा की सरकार बनेगी। शहर विधायक आबिद रजा और सांसद धर्मेंद्र यादव के बीच चल रहे गाय, गंगा और सड़क काटने के मामले में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। अपनी मां द्वारा अपना दल से निकाले जाने पर उन्होंने कहा कि वह बतौर पार्टी अध्यक्ष काम कर रही हैं। 2017 में भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाना प्राथमिकता है। प्रदेश में अपना दल के कितने प्रत्याशी उतरेंगे? इस बारे में जल्द ही संसदीय बैठक में यह तय करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed