फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   moving car caught fire on Delhi highway in Budaun

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दो युवक

Sat, 30 Aug 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे वह बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन
moving car caught fire on Delhi highway in Budaun
दमकलकर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जनपद में दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के गांव कटैया उस्मानपुर निवासी अंकुल सिंह अपने ममेरे भाई शिवम के साथ कार से नोएडा जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे उनकी कार जैसे ही मुजरिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर और सबदलपुर गांव के बीच हाईवे पर पहुंची, तभी कार से अचानक जलने की दुर्गंध आने लगी।
विज्ञापन


अंकुल ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक लिया। दोनों युवक कार से नीचे उतरे और बोनट खोला ही था कि देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। पलभर में पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। आग लगते ही दोनों युवक कार से दूर जाकर खड़े हो गए। मदद के लिए लोगों को आवाज देने लगे। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बुझाई आग 
सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी।  पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed