{"_id":"66b6a65a3deb1ddc3e01eef4","slug":"mouli-varshneya-became-teej-queen-brilliant-students-received-prizes-badaun-news-c-123-1-sbly1035-123862-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौली वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन, मेधावी बच्चों ने पाए इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौली वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन, मेधावी बच्चों ने पाए इनाम
विज्ञापन
उझानी में वार्ष्णेय महिला समिति के तीज उत्सव में क्वीन चुने जाने पर मौली के साथ जश्न मनातीं महि
उझानी। वार्ष्णेय महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मौली वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। समिति ने सजातीय मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
बाजारकलां मोहल्ला स्थित पुरुषोत्तम वाटिका में बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं ने नृत्य और ज्ञानवर्धक प्रश्नमंच कार्यक्रम से समा बांध दिया। मौली वार्ष्णेय को लकी ड्रा के माध्यम से तीज क्वीन चुना गया तो महिलाएं खुशी में झूम उठीं। पालिकाध्यक्ष ने मौली को ताज भी पहनाया। इस दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाएं भी सम्मानित की गईं।
इसके अलावा मेधावी छात्र और छात्राओं में नियति वार्ष्णेय, अक्षरा, सिद्दी, शिवम, रिद्दी, अवनी, वेद वार्ष्णेय, सक्षम, अंश, अनोखी, नैतिक, जिज्ञासा, अक्ष, आदित्य, मनी और तुषार वार्ष्णेय ने पुरस्कार पाया। मेधावियों को प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। सभी ने कार्यक्रम स्थल पर लगे झूले का भी लुत्फ उठाया। मल्हार भी सुनाई। समिति की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय, सचिव पायल वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय और हेमलता ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष को सम्मानित किया।