{"_id":"6a7b7e776caa9373340f1675","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-brother-in-law-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-170601-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साला घायल
विज्ञापन
रमेश चंद्र का फाइल फोटो
उझानी। होटल में खाना खाने के लिए निकले बाइक सवार साले-बहनोई सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही बहनोई की मौत हो गई। साले का प्राथमिक उपचार कराया गया।
हादसा सोमवार देर रात कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास हुआ। बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र निवासी अरविंद (35) पुत्र राम सिंह की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर में ससुराल है। अरविंद शाम को ससुराल पहुंचे। इसके बाद वह साले आदेश (18) पुत्र हरीराम के साथ बाइक से होटल में खाना खाने के लिए निकल पड़े।
पुलिस के मुताबिक, दोनों सड़क पर घायलावस्था में पड़े मिले। पुलिस कर्मी एंबुलेंस के जरिये दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज शुरू होने से पहले ही अरविंद की मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद रहमुद्दीनगर से भी कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आदेश से हादसे के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से या फिर बाइक फिसलने से हुआ, इसे लेकर मंगलवार को भी पसोपेश बना रहा। मृतक अरविंद के परिजनों को भी बरेली से बुला लिया गया। मृतक के पिता रामसिंह समेत भाई ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग रात में शव अपने लेकर घर चले गए। परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को लिखकर दिया है कि वह पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इधर, हादसे को लेकर सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की वजह को लेकर जांच कराई जा रही है। घायल आदेश ने भी पुलिस को कुछ खास नहीं बताया है।
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मुरादाबाद में मौत
बदायूं। ट्रक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में सोमवार देर रात मौत हो गई। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी रमेश चंद्र (62), पुत्र पूसे नौ अगस्त को साइकिल से अपने साढ़ू के घर कुंदावली से अपने घर आ रहे थे। इस्लाम नगर कस्बे में बिल्सी रोड लाल बाग के पास सामने से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संवाद