{"_id":"6aef7f71403231bcd40e9860","slug":"motorcyclist-dies-in-collision-with-tractor-trolley-badaun-news-c-123-1-ba11032-177234-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बिल्सी। खितौरा-रफीनगर मार्ग पर गांव महलोली के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव महरौली निवासी गफ्फार सैफी (40) पुत्र मटरू सैफी शनिवार शाम दिल्ली से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह खितौरा गांव से आगे महलोली के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गफ्फार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है। संवाद