{"_id":"6af226142d176673700df118","slug":"motorcyclist-beaten-for-objecting-to-catcalling-badaun-news-c-123-1-sbly1035-177248-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हूटिंग का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हूटिंग का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को पीटा
विज्ञापन
उझानी। हूटिंग का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने कछला चौराहे पर बाइक सवार कासगंज के युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि कार सवार युवक नशे में थे। आरोपियों ने उनका बैग छीनकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने सातों आरोपियों को दबोचकर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मामला कछला चौराहे पर रविवार अपराह्न करीब एक बजे का है। कासगंज में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरबारा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र मुकुट सिंह ने कछला चौकी पर पहुंचकर बताया कि वह बाइक से कछला चौराहा पर पहुंचा था। उसी दौरान पीछे आ रहे इको कार सवार सात युवक हूटिंग करने लगे। टोकने पर युवकों ने कार से उतरकर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि उनका बैग छीनकर सड़क पर फेंक दिया। शिकायत पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी धर्मेंद्र (24), प्रदीप (32), रवि (38), विक्की (22), राजीव (34), विशाल (32) और रीतेश (21) को दबोच लिया। सभी के नशे में होने के शक में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला सड़क हादसे से जुड़ा है। बाइक सवार ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी है। फिर भी युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।