फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Motorcycle Riding Couple Killed in Vehicle Collision in Badaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, गांव में शोक, चालक नहीं पहने था हेलमेट

Sun, 19 Apr 2026 10:22 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी, (बिसौली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी, (बिसौली) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Apr 2026 10:22 PM IST
सार

सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती सचिन बाबू (55) और शकुंतला शाक्य (52) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Motorcycle Riding Couple Killed in Vehicle Collision in Badaun
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे और उनके वाहन को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस की माने तो हादसे के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान दिसौली गंज, थाना बिसौली निवासी सचिन बाबू उर्फ विपिन शाक्य (फौजी) 55 और उनकी पत्नी शकुंतला शाक्य 52 के रूप में हुई है। दंपती अपनी फुफेरी बहन सरोज के देवर की शादी में शामिल होकर बाइकसे घर लौट रहे थे। तभी दादी की रसोई के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि शकुंतला शाक्य सीएचसी सैदपुर में आशा संगिनी के पद पर कार्यरत थीं। सचिन पहले अपने ससुराल अब्दुल्ला गंज गए थे और वहां से अचोरा होते हुए शादी समारोह में शामिल हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवार पर दुखों का पहाड़
मृतक सचिन के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी देवयानी की शादी हो चुकी है। उनके बेटे अंकुर और छोटी बेटी इंदु का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। इस अप्रत्याशित क्षति से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरचौक में दो बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत
रमजानपुर असरासी सड़क पर रविवार रात दो बाइक दुर्घटना में 25 वर्षीय शाने अली 25 वर्ष निवासी फिरोजपुर थाना दातागंज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह अपने बहनोई के यहां आया था। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार रहे ब्रजेश पुत्र रमेश निवासी कलुआनगला थाना कादरचौक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया यह दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

कासगंज में हुए हादसे में 17 घायल
कासगंज क्षेत्र में पिकअप और छोटा हाथी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुल 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ओमपाल, रामबरन, देवकुमारी, भूदेवी, सुशीला, प्रेमादेवी सभी मंगथरा, कासगंज)और चालक संजय दौसा, राजस्थान शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष दस घायलों का इलाज सीएचसी कादरचौक में किया गया।

बिजली के तार से छह बीघा गेहूं जला, विभाग पर लापरवाही का आरोप
ब्लॉक क्षेत्र के आजाद नगर गंगापुर में रविवार को एक किसान के खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से लगभग छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने इसके लिए नलकूप और बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रभावित किसान राजबाला पत्नी रविंद्र ने बताया कि उनके खेत में सरकारी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर दो खंभों पर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़ा है। राजबाला ने कई बार नलकूप विभाग और बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की थी। हालांकि, विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण उनके लगभग छह बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। फसल जल जाने से राजबाला और उनके बच्चे काफी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed