{"_id":"cac3294197b3c41de90a2c19ce582cc6","slug":"most-of-lic-premium-badaun-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी की सर्वाधिक प्रीमियम में बदायूं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी की सर्वाधिक प्रीमियम में बदायूं अव्वल
badaun
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बदायूं शाखा ने सर्वाधिक एकल प्रीमियम अर्जित कर बरेली मंडल में पहला स्थान अर्जित किया है। इससे पूरे स्टाफ में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ध्र्रुव सिंह के नेतृत्व में शाखा ने वर्ष 2014-15 में जहां सर्वाधिक एकल प्रीमियम अर्जित कर मंडल की 20 शाखाओं में प्रथम स्थान पाया। वहीं शाखा ने विभिन्न श्रेणियों के वार्षिक लक्ष्य भी पूर्ण कर लिए। शाखा प्रबंधक सिंह ने बताया कि शाखा ने नव व्यवसाय में 13 करोड़ 10 लाख से अधिक प्रीमियम करने में सफलता पाई है। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ओमप्रकाश ने शाखा को बधाई दी है।
विज्ञापन