फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Most came to the village health workers

स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव पहुंचकर जाना हाल

Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज और बुर्रा फरीदपुर गांव में खसरा फैलने की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्स कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया। दोनों गांव के कई घरों में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों में खसरा के लक्षण नहीं मिले। उनका कहना है कि लक्षण चिकन पॉक्स हैं। टीम ने दवाएं भी मुहैया कराईं।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम में शामिल अनिल यादव और लीलावती ने संतोष कुमार कश्यप और राहुल मिश्रा के बच्चों को देखा। अधिकतर बीमार बच्चे घरों पर ही मिले। घरवालों ने उन्हें बताया कि तीन-चार दिन से प्रकोप बढ़ गया है। टीम ने संतोष की बेटी कंचन और राहुल की पत्नी नेहा, बेटे सत्यम समेत मुस्कान को देखने के बाद उन्हें दवाएं भी दीं। 
विज्ञापन

इसके अलावा बुर्रा फरीदपुर गांव में पहुंची स्वास्थ्य कर्मी ममता पाल ने चरन सिंह और रजनेश यादव के घर में बच्चों अभय, सुमित, अंशु, शिवा, शीतल और संजना की जांच की। रजनेश के तीनों बच्चों की हालत में सुधार नजर आया। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को दोनों गांव में खसरा फैलने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed