फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Most ATM cash Over the public upset

अधिकांश एटीएम में कैश  खत्म, आमजन परेशान

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Most ATM cash Over the public upset
अधिकांश एटीएम में कैश  खत्म, आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वीमार्ट के स्मार्ट एटीएम से रुपये निकालने को लगी लाइन 
 जिले के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म होने की वजह से लोगों को रविवार को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ा। परेशान एटीएम कार्डधारक एटीएम दर एटीएम भटकते नजर आए, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम कैश न होने की वजह से बंद पड़े रहे, जिससे उन लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, शहर में स्थित वीमार्ट में संचालित हो रहे स्मार्ट एटीएम से रुपये निकालने वालों की लाइन लगी रही। 

शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ई-लॉबी, एटीएम, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन, विजया बैंक, आईसीआईसीआई, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी के एटीएम पहले से कैशलेस चल रहे हैं। नोटबंदी के दौर में सहारा बने एसबीआई के ई-कॉर्नर और एटीएम रविवार को दम तोड़ गए। एटीएम में अधिकांश समय कैश नहीं मिला। इससे तमाम ऐसे लोग जो रुपये निकालने के लिए गए थे, लाइन में लगे रहे। घंटों इंतजार करने के बाद वे लोग बैरंग लौट आए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अब कैश खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में एटीएम में कैश फिल नहीं किया जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed