फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mosam

वजीरगंज समेत कई स्थानों पर ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान

Thu, 09 Jan 2020 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
mosam
बदायूं/उझानी। मंगलवार तड़के बदले मौसम के मिजाज का बुधवार को असर देखने को मिला। जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। वजीरगंज के आसपास का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। शहर समेत उझानी, बिसौली, सहसवान और इस्लामनगर क्षेत्र में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से सरसों की फसल को करीब 30 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा आलू समेत सब्जी फसलों को भारी नुकसान है। जबकि गेहूं की फसल को फायदा है।
विज्ञापन

सरसों की फसल के लिए ओलावृष्टि इसलिए भी ज्यादा नुकसानदायक बनी कि सरसों की फलियों में दाना पड़ चुका है। वजीरगंज और बगरैन के आसपास दिन में दो बार ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के झोंकों और ओले गिरने की वजह से सरसों खेतों में बिछ गई है। उत्पादकों की मानें तो सरसों को करीब 30 फीसदी तक नुकसान हो गया है। इसके विपरीत बारिश का असर पूरे जिले में रहा। शहर के अलावा बिसौली, इस्लामनगर, सहसवान और कुंवरगांव क्षेत्र में तो बारिश तेज हुई। बारिश से सब्जी फसलों में खासकर आलू की फसल में पानी भर गया है। किसानों में हरीओम ने बताया कि बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो खेतों में ही आलू सड़ने के कगार पर पहुंच जाएगा। सब्जी फसलों में टमाटर, शिमला मिर्च और फूल गोभी को भी बारिश से आंशिक नुकसान हुआ है। मौसम के बदले मिजाज से सब्जी उत्पादकों के चेहरे मुरझा गए हैं। सरसों समेत सब्जी फसलों की जहां दिक्कत बढ़ी है वही गेहूं की फसल के लिए बुधवार को दिन भी मुफीद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed