{"_id":"574318934f1c1bb41569148a","slug":"morning-evening-was-delightful-typhoon-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह शाम को आईं आंधी से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह शाम को आईं आंधी से मौसम सुहावना
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सभास्थल पर लगे होर्डिंग फटे और टेंट उखड़े
गर्मी से सोमवार सुबह और शाम को आई आंधी ने काफी राहत दी, लेकिन धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आंधी आने से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सभास्थल पर लगाए गए तमाम होर्डिंग फट गए और टेंट उखड़ गया, जिससे आनन-फानन में सुव्यवस्थित किया गया। हालांकि सुबह चली ठंडी हवा ने रैली में आने वालों को गर्मी से काफी हद तक निजात दिलाई। इसके बाद दोपहर के वक्त धूप तो निकली, लेकिन उसमें रोजाना जैसी तेजी नजर नहीं आई। इससे पारा में गिरावट भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग की पूर्वानुमान की वजह से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रैली में बारिश विलेन न बन जाए, इससे वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया था और एक दिन पहले पंडाल को तैयार कर लिया गया था। साथ ही आसपास भी टेंट लगाया गया था। सुबह तेज और ठंडी हवा चलना शुरू हो गईं। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन मुख्यमंत्री की रैली में लगे होर्डिंग उड़ गए, तो कई होर्डिंग फट गए। प्रशासन ने दोबारा सही कराए। शाम को करीब छह बजे से आंधी फिर शुरू हो गई, जिससे रात का मौसम राहतभरा हो गया।