फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than the population Voters in the village

जनसंख्या से अधिक गांव में हैं मतदाता

Tue, 30 Jun 2015 08:03 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Tue, 30 Jun 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के चुनाव में भले ही एक वोट को लेकर मारामारी होती हो, लेकिन जुगाडू प्रत्याशी बैक डोर से जुगाड़ फिट करके अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। इस तरह का खुलासा एक ग्राम पंचायत में कुल जनसंख्या से अधिक मतदाताओं की संख्या होने का हुआ है। क्षेत्र की तमाम ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां फर्जी वोटरों की भरमार होने की आशंका है।

विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत समरेर की ग्राम पंचायत मैरी बजर में वर्ष 2011 की जनगणना में कुल जनसंख्या 1208  निकली, लेकिन वर्ष 2010 की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 1266 है। इस  तरह जनसंख्या के अनुपात में वोटर संख्या 105 प्रतिशत है।
विज्ञापन

एसडीएम ओपी तिवारी ने बताया कि जनसंख्या के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 65 फीसदी होनी चाहिए, ऐसा चुनाव आयोग का मानना है। क्षेत्र में नवादा बदन ग्राम पंचायत में  93, सौंधामई में 93, रम्पुरा खुर्द में 88, आजमपुर बिसौलिया में 91 और गढ़ा  में 89 प्रतिशत मतदाता हैं और भी अनेक ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां 75  फीसदी से अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस पर  आपत्ति जताई है। इस तरह की ग्राम पंचायतों की गहनता से जांच होनी चाहिए और  सही मतदाता का नाम ही सूची में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed