फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 3.71 lakh duplicate voters in the district, revealed in the commission's report

Budaun News: जिले में 3.71 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता, आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than 3.71 lakh duplicate voters in the district, revealed in the commission's report
बदायूं। चुनाव आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिलेभर के विकास खंडों में डुप्लीकेट मतदाताओं की बड़ी संख्या उजागर हुई है। वर्ष 2021 के आकड़ों के आधार पर जिले में कुल 19,39,780 मतदाता हैं। इनमें से 3,07,143 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। यह कुल मतदाताओं का 15.83 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को चुनाव आयोग ने जो डाटा दिया है। उसमें एक गांव में या फिर ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर से एक ही नाम के दो या उससे अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची हैं। ऐसे में उन नामों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मतदाता सूची की स्थिति साफ हो सकेगी। चुनाव आयोग की लिस्ट के अनुसार सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता दहगवां में 18.87 प्रतिशत है। उसके बाद में सहसवान में 18.6 प्रतिशत, बिसौली में 16.85, दातागंज में 16.84, म्याऊं में 16.37, समरेर में 16.33, उसावां में 15.74, आसफपुर 15.60, जगत में 15.50, उझानी में 15.42, कादरचौक में 15.20, अंबियापुर में 14.99, इस्लामनगर में 14.79, सालारपुर में 13.46 और वजीरगंज में 11.54 प्रतिशत मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने इन नामों के सत्यापन तेजी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस जांच में बीएलओ स्तर से बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। अगर किसी ने लापरवाही बरती के उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डुप्लीकेट मतदाता के लेंगे आधार नंबर
-जिला प्रशासन ने बीएलओ को निर्देश दिया है कि जो भी डुप्लीकेट मतदाता है। उन सभी के आधार नंबर अवश्य लिए जाए। इससे उनकी सही से पहचान हो सकेगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed