फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 15 thousand passengers are leaving, only 66 buses

Budaun News: 15 हजार से अधिक निकल रहीं सवारियां, बसें महज 66

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
More than 15 thousand passengers are leaving, only 66 buses
रमेश,यात्री
बदायूं। डिपो के बेड़े से महाकुंभ में 115 बसें जाने के बाद से ही यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रोडवेज बसों से रोजाना करीब 15 से 20 हजार यात्री यात्रा करते हैं। महज 66 बसें यात्रियों की संख्या के लिहाज से नाकाफी साबित हो रहीं हैं। बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बदायूं डिपो के पास निगम की 138 और 43 अनुबंधित बसें हैं। 115 बसें जाने के बाद महज 66 बसें ही शेष रह गईं हैं। बता दें कि अकेले दिल्ली रूट पर ही 80 बसें चलती थीं। परिवहन निगम के अधिकारी इस स्थिति में नहीं हैं कि दिल्ली में 80 की जगह आधी 40 बसें भी चला सकें।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर डिपो से दो-तीन बसें ही चलाई जा रहीं हैं, जो रास्ते में ही खड़ी हो जा रहीं हैं। ऐसे में इस रूट के यात्री दूसरे डिपो की बसों पर ही निर्भर हैं। इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कासगंज, आगरा आदि रूटों के लिए चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, बावजूद इसके यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के लिए जहां पहले तीन फेरे लगते थे वहां अब चार से पांच फेरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यात्री बस देखते ही सीट पाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। देखते ही देखते बस भर जा रही है और सवारियां छूट जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हो रही है जो छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहीं हैं।


दिल्ली रूट पर 80 की जगह मात्र तीन बसें
दिल्ली रूट पर रोजाना 80 बसें चलती थीं। सबसे ज्यादा कमाई डिपो को दिल्ली जाने वाली बसों से ही होती थी। इनमें लोकल रूटों को भी कवर करना है। ऐसे में तीन बसों का ही संचालन दिल्ली रूट पर हो रहा है। इसके साथ ही आगरा व दूसरे डिपो से आने वाली बसें बदायूं से यात्रियों को ले जा रहीं हैं।




मुरादाबाद डिपो से कवर हो रहा चंदौसी रूट
बदायूं से बिसौली होते हुए चंदौसी मुरादाबाद के लिए भी खूब सवारियां जाती हैं। इस रूट पर जहां बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं वहीं मुरादाबाद डिपो की बसों से कवर किया जा रहा है, लेकिन परेशानी कम नहीं हो सकी है। मुरादाबाद से चंदौसी, बिसौली होते हुए करीब दस बसें रोजाना अन्य डिपो की चल रहीं हैं, इसके बाद भी यात्री भटक रहे हैं। बसों का संकट लगातार बना हुआ है।



यात्रियों ने बताईं अपनी-अपनी परेशानियां

दो घंटे से रोडवेज बस स्टैंड पर बैठे हैं, लेकिन बस नहीं आई है। बस आए तो दिल्ली के लिए जाएं। -धर्मेंद्र, गौतरा


दो बजे बदायूं आ गए थे। रोडवेज स्टैंड पर बैठे दो घंटे से भी अधिक समय हो गया है, अब तक दिल्ली के लिए बस नहीं आई है। परिवार भी परेशान है। -रमेश, अलापुर



जिले में लोकल रूट के लिए चार्ट तैयार किया गया है। सात फरवरी तक कोशिश की जाएगी कि यात्रियों को परेशानी न हो। बसें देरी से मिल रहीं हैं, लेकिन यात्रियों को पहुंचाने का काम कर रहीं हैं। - अजय कुमार सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो

रमेश,यात्री

रमेश,यात्री

रमेश,यात्री

रमेश,यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed