{"_id":"682641a55cae0914a50d004e","slug":"monsoon-will-come-soon-dm-gave-orders-to-prepare-for-flood-protection-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139474-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मानसून जल्दी आएगा, बाढ़ सुरक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मानसून जल्दी आएगा, बाढ़ सुरक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन
बदायूं। मानसून जल्दी आने की संभावना के मद्देनजर डीएम ने बाढ़ नियंत्रण तैयारियों की समीक्षा कर जून के पहले सप्ताह तक बाढ़ से बचाव के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को शिविर कार्यालय में आहूत बैठक में डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सात जून तक बाढ़ नियंत्रण के कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने चेताया कि भूसा, बाढ़ चौकियां, चिकित्सा, दवा, राशन, टीकाकरण आदि की तैयारी प्रत्येक दशा में पूरी कर ली जाएं। एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने बताया कि बाढ़ बचाव कार्यों का पूरा कराने में विभाग लगा हुआ है।
--
कमांड कंट्रोल रूम तैयार
डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। जिसमें मोबाइल नंबर 7505389289, 7505395940 व दूरभाष संख्या 05832-266049, 05832-266050 संचालित हैं। जनपदवासी आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।