फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Monsoon becomes active, heavy rain likely in the coming days

मानसून सक्रिय हुआ आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना

Sun, 13 Jun 2021 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Monsoon becomes active, heavy rain likely in the coming days
बदायूं। इस बार मानसून समय से करीब 10 दिन पहले ही बदायूं पहुंच गया है। आने वाले दिनों में बदायूं समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इसके बाद कई बार भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

कई दिन से भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे। शुक्रवार से मौसम में अचानक बदलाव हुआ। रात में तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी आई। शनिवार को भी सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। दिन भर बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि आमतौर पर बदायूं समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून 22 जून तक सक्रिय होता था, लेकिन इस बार मानसून समय से करीब 10 दिन पहले ही सक्रिय हो गया है। पूर्वानुमान है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के बाद वायु की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है। इस समय बदायूं का एक्यूआई 50 के आसपास है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह पर्यावरण के लिए बेहतर है। वायु में घुले हानिकारक गैसों के कण बारिश होने के बाद बदायूं मंडल से जमीन पर आ गए हैं। फिलहाल वायु की गुणवत्ता बेहतर रहेगी। हालांकि, आने वाले दिनों में वातावरण में नमी बढ़ने से एक्यूआई में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed