{"_id":"58dbb2004f1c1b447763ff7d","slug":"money-did-not-come-did-not-will-find-27-anganwadi-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा नहीं आया, नहीं बन पाएंगे 27 आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा नहीं आया, नहीं बन पाएंगे 27 आंगनबाड़ी केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग को जरूरत है 54 लाख रुपये की
जिले में 27 आंगनबाड़ी केंद्र चालू वित्तीय वर्ष में नहीं बन पाएंगे। इनके निर्माण के लिए शासन ने धनराशि नहीं भेजी है। नतीजतन, अब अगले वित्तीय वर्ष के बजट में ही पैसा आने के बाद इनका निर्माण होने के आसार हैं। इनके निर्माण के लिए बाल विकास विभाग को 54 लाख रुपये की जरूरत थी।
जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 86 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की मंजूरी हुई थी। प्रत्येक केंद्र का निर्माण दो लाख रुपये की लागत से किया जाना था इसलिए शासन से एक करोड़ 72 लाख रुपये का बजट आना था लेकिन लेकिन शासन ने केवल एक करोड़ 16 लाख रुपये ही भेजे। इनसे 59 केंद्रों का निर्माण ही शुरू कराया जा सका। बजट के अभाव के 27 केंद्रों का निर्माण इस वित्तीय वर्ष में अटक गया है, जो अब अगले वित्तीय वर्ष में 54 लाख रुपये और मिलने पर ही बन पाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा का कहना है कि जो बजट आया है उसका निर्माण कराने के लिए निर्देश मिले थे, उनका निर्माण कराया जा रहा है। बाकी केंद्रो का निर्माण जब पैसा आएगा तब हो सकेगा।