फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mohammed sahab was a character of humanity

Budaun News: इंसानियत के किरदार थे मोहम्मद साहब

Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mohammed sahab was a character of humanity
सैदपुर। कछौछा शरीफ के मौलाना आलम गीर अशरफ अशरफी ने कहा मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इंसानियत के किरदार थे। वह जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पूर्व जलसे में हिंदुस्तान की अज़मतों को बयान कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा सादात पर आयोजित जलसे में दौराने तकरीर में उन्होंने कहा कि मेरे हुज़ूर ने आपसी भाईचारा और बेहतर अखलाक की नसीहत अपनी जिंदगी में मुसलमान को खुद अमल करके अता की। इस्लाम न तीर, तलवार, खंजर से नहीं हुज़ूर के किरदार से फ़ैला। ईदगाह के पेशे इमाम सय्यद मुफ्ती वाक़िफ अली अशरफी ने कहा कि कुरान शरीफ़ की नसीहतें, पूरी दुनिया के लिए हैं। कुरान शरीफ आसमानी किताब है, जो अल्लाह ताला ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हुजूर मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर अवतरित की। अब से 1500 वर्ष पूर्व ही तमाम तरह की शिक्षाएं व उपदेश इसमें वर्णित हैं, जो साइंस और तमाम भौगोलिक स्थिति से आज पता चल रहा है। संचालन हाफिज मोहम्मद रिजवान खान ने किया। इस अवसर पर अल्हाज सय्यद स्वाले अली, ज़हीरुल हसन रिज़वी, सय्यद आतिफ अली अशरफी, डॉक्टर सय्यद मुदस्सर अली रिज़वी, सय्यद मसरूर अली, अली अकबर रिज़वी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed