फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Modi's praise and Were against targets

मोदी का गुणगान और विरोधी रहे निशाने पर

Sun, 19 Jun 2016 10:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Modi's praise and Were against targets
bjp
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास को जनता के बीच पहुंचाने के लिए विकास पर्व अभियान के तहत शहर के मिशन कंपाउंड विशाल जनसभा हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री इस्पात एवं खनन नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत माता के जयकारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह का देखकर लगता है लखनऊ में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को एक थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार के दौरान सपा और बसपा का समर्थन था। कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तोमर ने मायावती को निशाने पर लेते हुए कहा कि बसपा की सरकार बनने पर मुलायम सिंह को जेल भेजने वाली बसपा सुप्रीमो दलित की बेटी से दौलत की बेटी बन गईं, लेकिन दलितों का भला नहीं किया, लेकिन नैतिकता पर काम करने वाली भाजपा के कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य कराए। कहा कि 56 इंच के सीने के बारे में पूछने वाले विरोधी नेताओं को शायद नहीं मालूम है कि विदेशों में मोदी ने इतना मान बढ़ाया है कि अब कोई भी देश भारत को अनदेखा नहीं कर सकता है। अमेरिका की संसद में मोदी के भाषण के दौरान 13 बार खड़े होकर और 49 बार बैठकर सांसदों ने तालियां बजाईं। कहा कि अच्छे दिन गरीबों, किसानों, नौजवानों, गरीबों के आएंगे, ना कि उनके जिन्हें जनता ने ही नकार दिया। इसके बाद फसल बीमा, जनधन योजना, बीमा योजना आदि तमाम के आंकड़े गिनाने के साथ देश की विकास दर भी गिनाई। अमीरों के गैस सब्सिडी के छोड़ने के बाद गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टीईटी पास डिग्रीधारकों को पार्टी से जोडने की नीयत से कहा कि सपा सरकार में उन पर लाठीचार्ज कराया, लेकिन उनकी सरकार आने पर यथा संभव रोजगार दिया जाएगा। कहा कि 51 फीसदी नौजवानों के देश में बेरोजगारी कम करने के लिए पीएम मोदी ने स्टैंड अप, स्टार्ट-अप, मुद्रा लोन आदि योजनाएं शुरू कर दी हैं, जिनसे जुड़कर युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विश्व स्तर पर जहां कमजोर सरकार का कमजोर प्रधानमंत्री देश का मान घटाने का काम करता था, वहीं मजबूत सरकार का मजबूत प्रधानमंत्री देश का मान बढ़ा रहा है। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता के बगैर ऐसे तड़प रही है, जैसे जल बिन मछली। इसलिए ही मोदी सरकार द्वारा लाए गए विधेयकों को राज्यसभा में पास नहीं होने दिया जाता है। मोदी सरकार के विकास की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि वन रैंक, वन पेंशन लाने का काम भी मोदी सरकार में हुआ।
केंद्रीय सचिव एच राजा ने जीडीपी की दर से विकास कार्यों को जोड़ते हुए कहा कि अब फिर से देश की विकास दर तेज हो गई है। इसके बाद हिंदुओं को उनकी सुरक्षा का एहसास केवल भाजपा में सुरक्षित बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म के नाम पर मृतकों को मुआवजा दिया जाता है। बोले कि मुलायम सिंह के परिवार के 22 लोग प्रदेश में विभिन्न पदों पर है। इन सब से केवल भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है।

इस मौके पर क्षेत्रीय बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डॉ. शैलेष पाठक, चेयरमैन राजीव गुप्ता, अमित सिंह, वागीश पाठक आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed