फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Modi BJP rally thrown strength

मोदी की रैली को भाजपा ने झोंकी ताकत

Fri, 26 Feb 2016 11:02 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 26 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Modi BJP rally thrown strength
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली को सफलता को भाजपा ने ताकत झोंक दी है। बदायूं से 30 हजार कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी ने 400 बसें और 500 छोटे चार पहिया वाहन बुक किए हैं। पूरे जिले में पार्टी की टीमें जनसंपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में 28 फरवरी को किसान कल्याण रैली होनी है। रैली को आने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में जिला स्तर पर भी पार्टी रैली की सफलता के लिए गंभीर है। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, महेश गुप्ता, दयाशिंधु शंखधार, दातागंज चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, सीमा चौहान, पीसी शर्मा आदि ने शुक्रवार को जिले भर में रैली की सफलता को कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी हैं। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को वाहन मुहैया कराने की जिम्मेदारी अजीत वैश्य और जितेंद्र सक्सेना को दी गई है। हरीश शाक्य ने बताया कि जिले से 30 हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed