फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Modern, technical education should be given to students in madrassa

मदरसे में छात्र-छात्राओं को दी जाए आधुनिक, तकनीकी शिक्षा

Wed, 02 Nov 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Modern, technical education should be given to students in madrassa
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने छात्रों से बात की। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने जिले के मदरसों का निरीक्षण किया, वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को दीनी तालीम के साथ-साथ तकनीकी व आधुनिक शिक्षा दी जाए। उन्होंने छोटे व बड़े सरकार की दरगाह पर चादरपोशी की।
विज्ञापन

डॉ. इफ्तिखार ने मौलवी टोला में स्थित मदरसा आलिया कादरिया व घंटाघर स्थित मदरसा शमसुल उलूम का निरीक्षण। उन्होंने मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यहां पर प्रधानाचार्य तनवीर अहमद खां, मुफ्ती मोहम्मद शमशाद हुसैन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद में उन्होंने चौधरी सराय में संचालित मदरसा मुस्लिम एजूकेशन होम, लालपुल स्थित आलिमा जनाब और उझानी का फैज ए आम का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने मदरसे में उपस्थित शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी की। मौजूद छात्र-छात्राओं से मदरसों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी मदरसा प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर, गणित-विज्ञान, हिंदी-अंगेजी विषयों की शिक्षा भी दी जाए। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहेल आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूरजहां का किया उत्साहवर्धन
बिनावर क्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी महमूद की बेटी नूरजहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा एक हाथ से एक साथ 15 तस्वीरें बना सकती है। इस बात की जानकारी जब मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को हुई तो वह नूरजहां से मिले। उन्होंने नूरजहां को उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed