{"_id":"66145b0a770a646a040980b6","slug":"mock-poll-will-be-held-90-minutes-before-voting-slip-will-be-visible-for-seven-seconds-badaun-news-c-123-1-sbly1001-116704-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मतदान से 90 मिनट पहले होगी माॅकपोल, सात सेकंड के लिए दिखाई देगी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मतदान से 90 मिनट पहले होगी माॅकपोल, सात सेकंड के लिए दिखाई देगी पर्ची
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
डायट स्थित ऑडिटोरियम में कर्मचारियाें को प्रशिक्षण देते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत-प्रशासन
Link Copied
बदायूं। सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया। इसमें कहा कि माॅकपोल वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले प्रारंभ किया जाएगा। मतदाता द्वारा ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे वाले नीले बटन को दबाने पर वीवीपैट मशीन पर उम्मीदवार के विवरण जैसे नाम, बैलेट यूनिट पर उसकी क्रम संख्या व उसका चुनाव चिह्न पर्ची सात सेकंड के लिए स्क्रीन के अंदर प्रदर्शित रहेगी। उसके बाद पर्ची स्वतः कटकर ड्रॉप बॉक्स में सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन
डायट में स्थित ऑडिटोरियम सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र व आयोग द्वारा दिए गए विकल्पों में से मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची से मिलानकर उसकी पहचान की जाएगी। मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य विकल्पों की सूची बूथ के बाहर चस्पा की जाए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि बूथ के अंदर किसी भी तरह के कपड़े जैसे, शॉल, टोपी इत्यादि जिसपर राजनीतिक दल का नाम, प्रतीक या स्लोगन लिखा हुआ हो। वह पूरी तरह से वर्जित है, लेकिन पोलिंग एजेंट अपने प्रत्याशी के नाम का बैज लगा सकते हैं। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि मतदान समाप्ति के नियत समय तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्र के परिसर के अंदर आकर कतार में खड़े हों। उन सबका मतदान नियत समय के बाद तक कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।