फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mobile phones of Anganwadis become old, software update, stop working

Budaun News: आंगनबाड़ियों के मोबाइल फोन हुए पुराने, साॅफ्टवेयर अपडेट, काम बंद

Fri, 25 Aug 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 25 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones of Anganwadis become old, software update, stop working
बदायूं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले मोबाइल फोन अब काफी पुराने हो गए हैं। जिस सॉफ्टवेयर पर वह काम कर रही थीं, वह अपडेट हो गया। ऐसे में पुराने फोन ने उस सॉफ्टवेयर पर काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में ऑनलाइन काम में आंगनबाड़ियों के सामने बाधा उत्पन्न होने लगी है। मजबूरन अपने घरों के फोन से अब उनको काम करना मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कुछ साल पहले सभी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिए गए थे, ताकि वह विभागीय काम को ऑनलाइन कर सकें। मोबाइल फोन मिलने के बाद में काम तेजी से शुरू हो गया, लेकिन समय के साथ में सॉफ्टवेयर को बेहतर करने के लिए अपडेट करना शुरू कर दिया, लेकिन अब पुराने फोन में नए सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इसकी वजह से ऑनलाइन काम में सभी आंगनबाड़ियों के सामने बाधा उत्पन्न होने लगी है। ऐसे में आंगनबाड़ियों ने अपनों बच्चाें के फोन लेकर काम करना शुरू कर दिया है, पर उन्हें काम करने में काफी दिक्कत आती है। बच्चों के फोन फ्री होने के बाद भी उनको मिल पाता है। ऐसे में कई बार विभाग के अर्जेंट काम आंगनबाड़ियों समय पर ही कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मोबाइल के भेजी गई डिमांड
विभाग के अनुसार लखनऊ में मौजूद उच्चधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद में उनके निर्देश पर नए मोबाइल फोन मंगाने के लिए डिमांड भेजी है। अधिकारियों के अनुसार 2940 मोबाइल फोन की डिमांड की है। अब कब तक मिल पाएंगे। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, हालांकि आंगनबाड़ियों के लिए फोन रिचार्ज के लिए साल में दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं।


-मोबाइल फोन पुराने हो गए हैं, उसमें तमाम समस्याओं को लेकर शिकायतें आ रही थी। साथ ही विभाग के सॉफ्टवेयर ने भी उस फोन पर काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में नए फोन को लेकर लेकर डिमांड भेज दी है। -प्रमोद कुमार सिंह, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed