{"_id":"395678d239a71d76d50917be23762e87","slug":"mobile-inspector-was-recovered-from-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षक से बरामद हुआ मोबाइल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षक से बरामद हुआ मोबाइल
बदायूं।
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान परीक्षा में बुधवार को जिले में करीब 1022 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वाणिज्य, भूगोल की परीक्षा में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरुवार को हुई हाईस्कूल की कंप्यूटर की परीक्षा में 19 तो इंटर के मनोविज्ञान के पेपर में 42 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। महत्वपूर्ण पेपरों में भी कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने फर्नीचर के अभाव में जमीन पर बैठकर परीक्षा दी।
इंटरमीडिएट के फिजिक्स के पेपर को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर थे। किसी केंद्र पर नकल न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी किए थे। बदनाम केंद्रों पर सुबह से ही विभागीय अधिकारियों के साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंचने शुरू हो गए। एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के पास से मोबाइल बरामद हुआ। उसके खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के अनुसार इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में 10,154 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9,132 परीक्षा में शामिल हुए। 1,022 परीक्षार्थी नदारद रहे। वहीं वाणिज्य भूगोल में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरुवार को हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 271 पंजीकृत थे, जिनमें से 252 उपस्थित और 19 अनुपस्थ्ति रहे। इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान विषय में 339 परीक्षार्थियों में 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया। शुक्रवार को जिले में विज्ञान का पेपर होने की वजह से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।