फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MLC will get a passenger shed constructed in the town of Baraulia

Budaun News: एमएलसी बनवाएंगे शरह बरौलिया में यात्री शेड

Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
MLC will get a passenger shed constructed in the town of Baraulia
यात्री शेड के सर्वे को पहुंची एमएलसी की निजी सर्वे टीम।-संवाद
बदायूं। बिसौली-सहसवान रोड पर स्थित शरह बरौलिया में यात्री शेड का निर्माण एमएलसी वागीश पाठक करवाएंगे। वहां के लोगों ने यात्री शेड बनवाने की मांग की थी। उनकी मांग को अमर उजाला में 28 मई के अंक में प्रकाशित किया गया था। खबर पढ़ने के बाद एमएलसी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

शरह बरौलिया में बना यात्री शेड क्षतिग्रस्त है, वह कभी भी गिर सकता है। इस यात्री शेड में आम यात्रियों के अलावा सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज व शिशु मंदिर के बच्चे भी रुककर बस की प्रतीक्षा करते हैं। बरसात के मौसम में यह यात्री शेड हादसे का कारण बन सकता है। इसका निर्माण विधायक निधि से किया गया था। अब एमएलसी वागीश पाठक ने पहल करते उसे निर्माण का जिम्मा लिया है। कहा कि वह अपने स्तर से इसका निर्माण करवाएंगे। उनकी टीम ने यात्री शेड का सर्वे किया। सर्वें टीम में सुमित पाठक, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, बृजेश शंखधार, सुभाष चौधरी, नवनीत पंडित, वीरू सिंह, अनुज पाठक, विनीत कटिया आदि थे।

यात्री शेड के सर्वे को पहुंची एमएलसी की निजी सर्वे टीम।-संवाद

यात्री शेड के सर्वे को पहुंची एमएलसी की निजी सर्वे टीम।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed