{"_id":"588f7c0f4f1c1b313de81299","slug":"mlc-election-voting-completed-training-of-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो फरवरी को इस्लामियां कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव तीन फरवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। दो फरवरी को इस्लामियां इंटर कॉलेज से सुबह नौ बजे पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग समीर कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, रणविजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने एमएलसी मतदान के लिए लगाए गए पीठासीन तथा तीनों वर्गों के मतदान अधिकारियों, 21 सेक्टर, नौ जोनल मजिस्ट्रेट तथा 25 माइक्रो ऑब्जर्वर्स को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियों, मतपेटिका खोलने, सील करने आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। इस चुनाव में जनपद में 14742 मतदाता भाग लेंगे।
यह हैं मतदान केंद्र
नगर पालिका परिषद बदायूं के कमरा नंबर एक एवं दो, राजकीय इंटर कॉलेज कमरा नंबर चार एवं पांच, नगर पालिका परिषद उझानी के कमरा नंबर एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय उझानी, कादरचौक, सालारपुर, जगत, समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां, अंबियापुर, सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर कमरा नंबर एक एवं दो, आसफपुर, बिसौली कमरा नंबर एक एवं दो, वजीरगंज कमरा नंबर एक, नगर पंचायत अलापुर, नगर पालिका परिषद बिल्सी, सहसवान को मतदेय स्थल बनाया गया है।