फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mlc election

एमएलसी चुनाव को लेकर बढ़ने लगीं सरगर्मियां, 2700 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
mlc election
बदायूं। विधानसभा चुनावों के बीच विधान परिषद चुनाव का एलान होने के साथ ही जिले में एमएलसी सीट को लेकर भी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। दरअसल, अभी कोई राजनीतिक दल एमएलसी के चुनाव की तैयारी में नहीं था, मगर अचानक चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए है। एमएलसी चुनाव में 2700 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं की सूची अपडेट करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बदायूं में विधान परिषद सदस्य की सीट पांच साल पहले बनवारी सिंह यादव के निधन के बाद से खाली है। बदायूं एमएलसी सीट पर चुनाव के लिए प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू हो जाएगी। चार फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी और नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी रहेगी। मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में बदायूं सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने भाजपा के जितेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। विधान परिषद चुनाव की घोषणा होने के साथ ही विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा से जिन दावेदारों का टिकट कट गया था उनको काफी उम्मीद है। जिले में तीन मार्च को 16 केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें 15 ब्लॉक मुख्यालयों के साथ बदायूं, उझानी और बिल्सी नगर पालिका को मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

बदायूं विधान परिषद सीट पर लंबे समय तक सपा का कब्जा रहा है। इस बार चुनाव भाजपा और सपा दोनों के लिए चुनौती भरा होगा। जहां सपा के सामने सीट बचाए रखने की चुनौती होगी वहीं भाजपा के सामने पहली बार बदायूं विधान परिषद सीट पर कब्जा करने की चुनौती होगी। हालांकि, मौजूदा समय में भाजपा भाजपा समर्थित मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बनवारी के निर्वाचन को हाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती
विधान परिषद सदस्य सीट पर पर 2016 में सपा के बनवारी सिंह यादव ने तब के मौजूदा विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद जितेंद्र यादव की ओर से चुनाव में धांधली संबंधी कई आरोप लगाते हुए बनवारी सिंह यादव के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बनवारी सिंह यादव का निधन मार्च 2017 में हो गया था।उनके निधन के बाद मामला कोर्ट में होने के कारण इस सीट पर उप चुनाव भी नहीं हो सका था। ऐसे में पांच साल से बदायूं सीट रिक्त चल रही थी।

-
यह है स्थिति
मतदेय स्थल- 16
कुल मतदाता- 2700
सदस्य जिला पंचायत- 51
अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत/क्षेत्र पंचायत- 1231
ग्राम प्रधान/नगर पालिका/नगर पंचायत सदस्य-1409
पदेन सदस्य-09
-
विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। जिले में 2700 मतदाता हैं। चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। इसके लिए 17 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
-कृष्ण कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed