{"_id":"587123d54f1c1b005215c8d1","slug":"mlc-10-polling-stations-in-the-election-may-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के चुनाव में घट सकते 10 पोलिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के चुनाव में घट सकते 10 पोलिंग स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग में भेजा पत्र
रुचि न लेने पर इस चुनाव में घट गए 8382 स्नातक मतदाता
इस बार तीन फरवरी को होने वाले बरेली-मुरादाबाद का खंड निर्वाचन स्नातक चुनाव में जिले में 10 पोलिंग स्टेशन घट सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पवन कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। इस बार जिले में 8382 स्नातक मतदाता सूची से कम हो गए हैं। स्नातक डिग्री धारकों ने अपने वोट बनवाने में रुचि नहीं ली।
जिले में निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होने के बाद नामांकन 17, नामांकन पत्रों की जांच 18 और 20 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस किए जाएंगे। तीन फरवरी को स्नातक एमएलसी का चुनाव होगा। चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने एमएलसी वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कराया। इसमें 14742 स्नातक वोटर शामिल किए गए हैं, जबकि वर्ष 2014 में 11 नवंबर को हुए स्नातक चुनाव में जिले में बीते चुनाव 23124 स्नातक मतदाता शामिल थे, जो अब घटकर 14742 रह गए हैं। इस वजह से बीते वर्ष 35 मतदान केंद्रों को घटाकर 25 मतदान केंद्र बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद पोलिंग स्टेशन घटा दिए जाएंगे।