फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MLAs fund The 675 million

विधायकों की निधि में  आए 675 लाख रुपये

Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आचार संहिता लगने से पहले खर्च करने की होगी चुनौती 
बिसौली विधानसभा को मिले 150 लाख रुपये 

 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होने के साथ ही जिले में छह विधायक और एक एमएलसी के साथ ही गुन्नौर विधायक की 675 लाख रुपये विधायक निधि आ चुकी है। इसे चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले खर्च करने की चुनौती विधायकों और डीआरडीए विभाग के अधिकारियों के सामने होगी, क्योंकि इन दिनों डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल पर चल रहे हैं। 
सदर विधायक आबिद रजा, शेखूपुर विधायक आशीष यादव, सहसवान विधायक ओमकार सिंह, बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामखिलाड़ी सिंह, एमएलसी बनवारी सिंह को विधायक निधि के 75-75 लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य के क्षेत्र के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये की विधायक निधि में भेजे गए हैं, क्योंकि एक वर्ष की विधायक निधि उनकी बकाया रह गई थी। 
विज्ञापन

इस विधायक निधि से क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विधायकों और डीआरडीए विभाग को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है कि एक ओर जहां चुनावी आचार संहिता लगने में चंद महीने शेष रह गए हैं। वहीं, डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल की वजह से विकास कार्यों की इस्टीमेट आदि तैयार करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीआरडीए पीडी रवींद्र नाथ सिंह ने कहा कि विधायक निधि की धनराशि के बारे में विधायकों को सूचना दे दी गई है। उन लोगों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे, जिससे कि विधायक निधि से विकास कार्य कराए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed