फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Misuse of social media has increased crime, girls should be cautious

Budaun News: सोशल मीडिया के दुरुपयोग से अपराध बढ़े, सावधान रहें छात्राएं

Tue, 01 Oct 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Misuse of social media has increased crime, girls should be cautious
बिसौली के देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीओ सुनील कुमार। संवाद
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल भटपुरा बिसौली में एक जागरूकता कार्यक्रम में सीओ बिसौली सुनील कुमार ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। इससे खासकर महिलाओं और छात्राओं को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


सीओ कहा कि इस समय साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके प्रयोग में ला रहे हैं। वे लोगों के मोबाइल पर मैसेज व लिंक भेजते हैं। जब लोग मैसेज खोलते हैं तो उनकी सारी जानकारी अपराधियों के पास चली जाती है। इसके अलावा तमाम ऐसे एप आ रहे हैं, जिन्हें साइबर अपराधी आपको फंसाकर मोबाइल में डाउनलोड कराते हैं। उससे अपराधी आपका मोबाइल हैक कर लेते हैं और फिर आप जो भी एप्लीकेशन खोलते हैं, उस पर उनकी नजर रहती है। इनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि किसी के कॉल करके आग्रह करने पर एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। आज के दौर में हर व्यक्ति फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम आदि चला रहा है, लेकिन इनका प्रयोग करते समय अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या आधार नंबर को पासवर्ड न बनाएं। अपराधी ये पासवर्ड बड़ी आसानी से पता कर लेते हैं और आपको शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य ललित बत्रा, उपप्रधानाचार्य शारदा बजेजा, डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय, मैनेजर राजेश वार्ष्णेय, एमपी सिंह, सविता उपाध्याय, बीपी सिंह, अनमोल सिंह के साथ समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।






निर्भीक होकर आगे बढ़ें छात्राएं : उमेश चंद्र



- एनएम जैन कॉलेज में नारी सशक्तीकरण को लेकर हुई गोष्ठी



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को नारी सशक्तीकरण को लेकर एक गोष्ठी हुई। इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने छात्राओं को समाज में निर्भीक होकर सभी परिस्थितियों से मुकाबला करने का आह्वान किया।



उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने जीवन में निर्भीक होकर आगे बढ़ें, तभी सभ्य समाज का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अब छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा पर समाज काफी जागरूक है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि जब तक छात्राओं और महिलाओं को सशक्त नहीं बनाया जाएगा तब तक हमारा देश और समाज विकसित नहीं हो सकता है।




प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने कहा कि बेटियां जिस क्षेत्र में जाना चाहें जा सकती हैं। उन्हें सफलता न भी मिले तो निराश होने की जरूरत नहीं, बत परिश्रम जारी रखें। महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181 व यूपी 112 के बारे में भी बताया। इस मौके लवकुमार, अजय गिरि, उमेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

बिसौली के देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीओ सुनील कुमार। संवाद

बिसौली के देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीओ सुनील कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed