फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing woman found in objectionable condition at BJP leader house in Budaun

Budaun News: भाजपा नेता के भाई के घर बंधक मिली लापता महिला, ग्रामीणों ने खुलवाया दरवाजा तो रह गए दंग

Sat, 03 May 2025 01:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 01:00 PM IST
सार

बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र की महिला चार दिन से लापता थी। उसका पति व अन्य परिजन तलाश कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि महिला एक गांव के पूर्व प्रधान के घर है। शनिवार को तड़के ही महिला का पति और तमाम ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गए। 

विज्ञापन
Missing woman found in objectionable condition at BJP leader house in Budaun
महिला और आरोपी पूर्व प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में चार दिन से लापता विवाहिता गांव के ही पूर्व प्रधान के घर बंधक मिली। परिवार के लोगों ने उसे मुक्त कराया और पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। पूर्व प्रधान के भाई भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, जरीफनगर थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी चार दिन से घर लापता थी। उसके पति का आरोप है कि पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर भी दी, लेकिन न तो गुमशुदगी दर्ज हो सकी और न ही महिला का पता लग सका। किसी तरह उन्हें जानकारी मिली तो पत्नी पूर्व प्रधान के घर बंधक है। इस पर परिवार के लोग शनिवार तड़के क्षेत्र के ही पूर्व प्रधान प्रमोद शर्मा के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंवायुसेना ने रचा कीर्तिमान: गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग, देश में पहली बार हुआ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के भाई विनोद शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। लोगों ने महिला को बंधक से मुक्त कराया। इसके बाद ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अश्विनी कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप 
भाजपा नेता विनोद शर्मा का कहना है कि गांव में एक ही ब्राह्मण परिवार है। बाकी सभी यादव हैं। गांव के लोग परिवार को गांव से भगाने की कोशिश करते आ रहे हैं। गांव में भाई प्रधान रह चुका है। दूध का कारोबार भी है। जमीन भी ठीक है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। 

इसी के चलते षड्यंत्र रचा गया है। महिला को साथ लेकर ग्रामीण आए और आरोप लगा दिया। भाई को फंसाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में महिला को साथ लेकर आते लोग दिख रहे हैं। पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मुकदमा लिख जाना पुलिस की प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed