फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   missing person back

बीस साल बाद घर लौटा नाथू, बिक चुकी जमीन, मृत मान चुके थे परिजन

Tue, 20 Aug 2019 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
missing person back
ओरछी (बदायूं)। ग्राम बझेड़ा नूतन के रहने वाले नाथूलाल का दिमागी संतुलन क्या बिगड़ा कि वह अपने परिवार और जमीन से हाथ धो बैठे थे। नाथूलाल करीब बीस साल गांव और परिवार वालों के लिए लापता रहे। तब तक उनकी बहनों ने उन्हें मृत घोषित करा दिया। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और उनके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली। बाद में उनकी जमीन बेच दी। अब नाथूलाल अपने गांव लौट आए हैं। अब उनके पास सिर्फ लोगों की हमदर्दी ही बची है।
विज्ञापन

करीब 50 वर्षीय नाथूलाल पुत्र सियाराम फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बझेड़ा नूतन निवासी हैं। नाथूलाल अपने मां-बाप के इकलौते बेटे हैं। उनके दो बहनें हैं, जिनमें हरप्यारी पत्नी मुकेश की शादी बिसौली तहसील कॉलोनी में हुई है, जबकि सोमप्यारी पत्नी कालीचरन की शादी संभल जिले में बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में हुई है। नाथूलाल की शादी नहीं हुई थी। जब नाथूलाल 30 साल के थे। तब वह रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज चंदौसी में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। बताते हैं कि वह बचपन से मानसिक मंदित थे। वर्ष 1998 में कार्तिक पूर्णिमा पर अपने गांव के लोगों के साथ राजघाट गंगा स्नान करने गए थे। अपने साथियों से बिछड़कर धोखे में चंदौसी आने वाली ट्रेन की बजाय वह किसी दूसरी ट्रेन में बैठ गए। घूमते फिरते मथुरा के रिफाइनरी इलाके में भैसा गांव में एक डेयरी में काम करने लगे। काफी समय डेयरी पर रहे। वहां से एक ट्रक चालक उन्हें फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के ग्राम नोरमई ले गया, जहां फौजी होटल पर छोड़ दिया। तभी से नाथूलाल फौजी होटल पर काम कर रहे थे। करीब आठ-दस दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया। होटल मालिक अवधेश यादव ने उन्हें दवा दिलाई। इलाज हुआ तो चामत्कारिक रूप से उनकी याददाश्त भी लौट आई। उनके बताने पर गांव के कुछ लोग फिरोजाबाद पहुंचे और नाथूलाल को शनिवार देर शाम गांव लेकर लौटे।
विज्ञापन

इधर, जनवरी 2006 में उनकी बहनों ने फैजगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया था। वर्ष 2014 में उन्होंने लेखपाल से मिलकर नाथूराम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। दोनों बहनों ने नाथूराम की जमीन अपने नाम करा ली। उसके बाद बंटवारा भी कर लिया। सोमप्यारी ने 90 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से पांच बीघा जमीन बेच दी, जबकि हरप्यारी ने एक लाख 50 हजार रुपये के हिसाब से पांच बीघा जमीन बेची। नाथूलाल के नाम करीब 16 बीघा जमीन थी, जिसमें से दो बीघा चकबंदी आदि में चली गई। अब नाथूलाल के पास सिर्फ चार बीघा जमीन बची है। दोनों बहनों ने नाथूलाल के देखभाल की जिम्मेदारी ली है लेकिन इस समय नाथूलाल अपने चचेरे भाई विजय के घर पर खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द कराएंगे मृत्यु प्रमाण पत्र
-नाथूलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र अब परिवार के लोगों के लिए परेशानी की बात बन गया है। उन्होंने इसके लिए मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। परिवार के लोग कह रहे हैं कि वह अब नाथूलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द कराएंगे। इसके लिए वह किसी अधिवक्ता से सलाह लेंगे। तभी आगे की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed