फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing e-rickshaw driver strangled to death

Budaun News: लापता ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या

Sun, 11 Feb 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing e-rickshaw driver strangled to death
सत्यवीर उर्फ बंटू का फाइल फोटो।
निर्माणाधीन मकान में मिला शव, शनिवार को खाई में मिला था ई-रिक्शा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया इलाके में चार फरवरी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव रविवार दोपहर बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। जब नजदीकी खेत वालों ने मकान से दुर्गंध आती महसूस की तो पुलिस को सूचना दी।
ग्राम सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू (17) पुत्र कुंवरपाल चार फरवरी को ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। वह उस दिन सवारियां लेकर मुजरिया चौराहे तक आया था लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। परिवार वाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने गए और सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मुजरिया चौराहे से लेकर सहसवान तक तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी लेकिन किसी कैमरे में ई-रिक्शा चालक नहीं दिखा। पुलिस को इतना पता चला कि एक व्यक्ति को ई-रिक्शा पर बैठाकर सत्यवीर सहसवान मार्ग पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले परिवार वालों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था और प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार सुबह उसका ई-रिक्शा इस्लामनगर मार्ग पर खाई में पड़ा मिल गया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन और तेज कर दी।
रविवार दोपहर मुजरिया चौराहे से कुछ दूर बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन मकान में सत्यवीर का शव पड़ा मिला। नजदीकी खेत मालिकों ने पुलिस को इस आशय की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गईं। बाद में एसपी देहात राम मोहन सिंह भी आ गए।
बताया जा रहा है कि चालक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। इससे माना जा रहा है कि चालक की लापता होने वाले दिन को ही हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
------------
नजदीकी युवकों पर हत्या का शक
ई-रिक्शा चालक सत्यवीर की हत्या किसने की, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने उसके ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर बेच दी थी। पुलिस ने ई-रिक्शा के साथ उसकी बैटरी भी बरामद कर ली है लेकिन जिन युवकों ने बैटरी बेची थी। वह सभी युवक भाग गए हैं। थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

-
लापता ई-रिक्शा चालक का शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला है। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। कुछ लोगों पर शक है। उनकी तलाश चल रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राम मोहन सिंह, एसपी देहात

सत्यवीर उर्फ बंटू का फाइल फोटो।

सत्यवीर उर्फ बंटू का फाइल फोटो।

सत्यवीर उर्फ बंटू का फाइल फोटो।

सत्यवीर उर्फ बंटू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed